Home Morning News (खास खबरें)Lakhimpur Kheri News:ठंड में सुबह की सैर पड़ सकती है भारी, धूप निकलने के बाद ही निकलें – A Morning Walk In Cold Weather Can Be Risky; Head Out Only After The Sun Has Come Up

Lakhimpur Kheri News:ठंड में सुबह की सैर पड़ सकती है भारी, धूप निकलने के बाद ही निकलें – A Morning Walk In Cold Weather Can Be Risky; Head Out Only After The Sun Has Come Up

by BollywoodNewsAndMovie


ओयल। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह की सैर करने वालों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह की ठंड और घना कोहरा खासकर बुजुर्गों, हृदय रोगियों और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ठंड में रक्तचाप बढ़ने और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह जल्दी टहलने के बजाय धूप निकलने के बाद सैर करने की सलाह दी है।

जिला अस्पताल के जीरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर वाजपेयी ने बताया कि ठंड के प्रभाव से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ने के साथ हृदय को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में पहले से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। सुबह के समय तापमान कम रहने और कोहरा होने पर बाहर निकलने से बचना बेहतर है।

उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को भी घना कोहरा छंटने और धूप निकलने के बाद ही टहलने जाना चाहिए। जो लोग नियमित सैर करते हैं, वे ठंड के मौसम में समय और गति दोनों का ध्यान रखें। घर के अंदर हल्का व्यायाम और टहलना भी अच्छा विकल्प है। बाहर निकलते समय शरीर को गर्म कपड़ों से ढकें। सिर, कान और हाथों को ठंड से बचाना जरूरी है। सैर की शुरुआत धीमी गति से करें और अचानक तेज चलने या दौड़ने से बचें। सीने में दर्द, सांस फूलने या चक्कर आने पर तुरंत व्यायाम बंद कर चिकित्सकीय सलाह लें।

—————–

इन बातों का रखें ध्यान

– सुबह बहुत जल्दी सैर पर जाने के बजाय कोहरा छंटने और धूप निकलने का इंतजार करें।

– हृदय रोगी और उच्च रक्तचाप के मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही व्यायाम करें।

– बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व हाथों को ढककर रखें।

– सैर की शुरुआत धीमी गति से करें, अचानक तेज चलने या दौड़ने से बचें।

– सांस फूलने, सीने में दर्द या चक्कर आने पर तुरंत सैर रोक दें।

– नियमित दवाओं का सेवन समय पर करें और खानपान का ध्यान रखें।



Source link

You may also like

Leave a Comment