Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: पहले सिंगिंग अब मिमिक्री… काजी तौकीर ने उतारी सलमान खान की ऐसी नकल, हर कोई दंग रह गया

Bigg Boss 20: पहले सिंगिंग अब मिमिक्री… काजी तौकीर ने उतारी सलमान खान की ऐसी नकल, हर कोई दंग रह गया

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: पहले सिंगिंग अब मिमिक्री… काजी तौकीर ने उतारी सलमान खान की ऐसी नकल, हर कोई दंग रह गया

काजी तौकीर और सलमान खान

Salman Khan And Qazi Touqeer: सिंगर काजी तौकीर जब से टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बने, तब से वो लगातार शो में अपनी आवाज से महफिल लूट रहे हैं. अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से वो खूब तारीफें बटोर रहे हैं. वीकेंड का वार पर भी जब कोई खास मेहमान शो में आता है, तो उनसे गाना सुनाने की गुजारिश जरूर करता है. सोशल मीडिया पर भी ‘बिग बॉस’ के घर में गाना गाते हुए उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन सिंगिंग के बाद अब उन्होंने मिमिक्री के जरिए हर किसी को हैरान कर दिया है. और उन्होंने मिमिक्री की भी तो शो के होस्ट सलमान खान की.

‘बिग बिस 20’ के हाल के एक एपिसोड में काजी तौकीर सलमान खान की मिमिक्री करते नजर आए, उनकी तरह बोलते और स्टाइटल भी कॉपी करते दिखे. उन्होंने इस बेहतरीन अंदाज से सलमान की नकल उतारी कि शो के बाकी कंटेस्टेंट उन्हें देखकर दंग रह गए. वहीं अब जब वो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी उनका अंदाज देख हैरान हैं.

सलमान खान के स्टाइल में काजी तौकीर

दरअसल, सलमान खान जिस तरह वीकेंड का वार पर एंट्री करते हुए कहते हैं कि ‘वेलकम टू बिग बॉस 20.’ ठीक उसी तरह काजी भी ये लाइन बोलते नजर आ रहे हैं. काजी न सिर्फ उनकी आवाज कॉपी करते दिखे, बल्कि उन्होंने स्टाइल भी कॉपी की.

काजी ने सलमान खान से मांगी माफी

जहां एक तरफ काजी तौकीर ‘बिग बॉस’ में सलमान खान को कॉपी करते दिखे, तो वहीं उसके बाद उन्होंने शो में ही सलमान खान से उनकी नकल करन के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि ‘सॉरी सलमान सर’. बहरहाल, जहां पहले सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग वीडियोज वायरल होते थे, तो अब मिमिक्री करते हुए ये वीडियो भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?

अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!

2 से 4 हफ्तों के लिए आगे बढ़ेगा ‘बिग बॉस 20’

‘बिग बॉस’ का ये सीजन इसी साल 6 सितंबर को शुरू हुआ था. यान लगभग ढाई महीने से ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. पहले मेकर्स का प्लान इस सीजन को 15 हफ्तों तक चलाने का था. इस हिसाब से ऐसा माना जा रहा था कि 20 दिसंबर को इसका ग्रैंड फिनाले होगा. हालांकि, अब रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी खबरें है कि मेकर्स शो को 2 से 4 हफ्ते के लिए और बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि, अभी इसको लेकर अंतिम फैसला होना बाकी है. लेकिन अगर इस पर महुर लग जाती है तो फिर इसका समापन जनवरी 2027 में होगा.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment