Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: लव गिल और कनिका मान ने उड़ाया स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का मजाक? वीडियो देख भड़के फैंस

बिग बॉस 20: लव गिल और कनिका मान ने उड़ाया स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का मजाक? वीडियो देख भड़के फैंस

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Love And Kanika mock Kashvi: बिग बॉस 20 के नए क्लिप में लव गिल और कनिका मान गार्डन एरिया में सानिया नाम की लड़की पर बात करती दिखीं. वीडियो वायरल होते ही फैंस इसे स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी से जोड़कर दोनों को ट्रोल कर रहे हैं.

सानिया के नाम पर लव- कनिका ने कसा तंज, यूजर्स बोले- काशवी की चुगली कर रही हैं Zoom

लव और कनिका के ने की काश्वी की चुगली ?(फोटो साभार-X @The Khabri)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल और कनिका मान की दोस्ती इन दिनों खूब चर्चा में है. दोनों साथ में काफी टाइम स्पेंड करते हैं और अब इनका एक वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. शो से सामने आए क्लिप में लव और कनिका गार्डन एरिया में बैठकर सानिया नाम की लड़की पर बात करते दिख रहे हैं.

हालांकि फैंस का मानना है कि दोनों बातों ही बातों में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी को टारगेट कर रही हैं. जिसे लेकर अब काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.

गार्डन में सानिया को लेकर क्या हुई बात

वायरल क्लिप में दिखता है कि कनिका और लव गार्डन में बैठे हैं. कनिका कहती हैं कि सानिया को आए 5-6 हफ्ते हो गए हैं. इसके बाद दोनों किसी के माइंडसेट को लेकर बात करते हैं. उनका कहना है कि वह शायद इंतजार कर रही होंगी कि कोई वापस आए और उन्हें सवालों के जवाब मिलें. वे यह भी कहती हैं कि वह सोच रही होंगी कि मेरे बिना गेम चल रहा है या नहीं.बातचीत आगे बढ़ती है तो दोनों कहती हैं कि वह बाहर से नजर रख रही होंगी. उन्हें आजकल सब साफ दिख रहा होगा और वह मन ही मन कह रही होंगी कि वाह बेटा वाह. कनिका आगे कहती हैं कि सानिया इंटेलिजेंट और एजुकेटेड हैं. वह इतनी समझदार हैं कि घर की स्ट्रैटेजी आसानी से समझ सकती हैं.

काशवी के कनेक्शन पर फैंस के रिएक्शन

लव और कनिका यह भी कहती हैं कि सानिया बोलकर गई थीं कि उन्हें दूसरी सानिया का खेलने का तरीका पसंद आ रहा है. यह सब बोलते हुए दोनों जोर-जोर से हंसने लगती हैं. इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं. कई लोग मान रहे हैं कि सानिया की आड़ में काश्वी की बात हो रही है, जो कुछ हफ्ते पहले वीकेंड का वार में दिखी थीं.

इस वीडियो के बाद लव और कनिका को नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है. खासकर कनिका को यूजर्स खूब सुना रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि जो कनिका कहती हैं कि वह किसी के बारे में गलत नहीं बोलतीं, वही अब कैसे बातें कर रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान से भी जोड़ा, लेकिन कई लोगों ने साफ किया कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment