0
Bigg Boss 20 Kanika Mann Gullu: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में लगातार हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के प्रोमो में एक तरफ जहां छिपे हुए राशन को लेकर घरवालों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, वहीं इसी गहमागहमी के बीच कनिका मान और गुल्लू की बातचीत ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। गुल्लू ने कनिका के प्रति दोस्ती जताते हुए उन्हें अपने लिए खुशनसीबी बताया, लेकिन कनिका ने पलटवार करते हुए ऐसा बेबाक और मजाकिया जवाब दिया, जिससे दोनों की बातचीत चर्चा का विषय बन गई।
