‘बिग बॉस 20’ में रिश्तों के समीकरण लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर ‘वीकेंड के वार’ के बाद घर के अंदर कभी किसी नई दोस्ती की शुरुआत होती है, तो कभी कोई पुराना रिश्ता टूट जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से जहां लव गिल और स्काउट के ‘भाई-बहन’ के रिश्ते पर बहस छिड़ी हुई थी, वहीं अब कनिका मान ने लव और गुल्लू को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने ऑडियंस को हैरान कर दिया है। हालिया एपिसोड में कनिका मान यह कहते हुई नजर आईं कि लव गिल ने शो के शुरुआत में गुल्लू के साथ लव एंगल दिखाने की पूरी कोशिश की थी। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
कनिका ने लव गिल और गुल्लू को लेकर किया यह दावा
कनिका मान, लव गिल से बातचीत में यह कहती हुई नजर आईं कि शो की शुरुआत में लव का इरादा गुल्लू के साथ रोमांटिक रिलेशन बनाने का था। कनिका ने कहा, “तुमने गुल्लू के साथ पूरा ट्राई किया है…तेरा पूरा प्लान था लव एंगल दिखाने का…तेरा तो आधा रिश्ता शुरू हो रहा था।” कनिका के इस दावे को लव ने गलत बताया और कहा कि उन्होंने कभी गुल्लू को रोमांटिक तरीके से अप्रोच करने की कोशिश नही की और उन्हें हमेशा बस अच्छा दोस्त ही माना। हालांकि, कनिका के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोग गुल्लू और लव के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
गुल्लू ने लव से पूछा ये सवाल
इस बातचीत के दौरान गुल्लू भी वहां पहुंचे और लव से पूछा कि अगर वह शो की शुरुआत से ही लव को अप्रोच करते, तो उनका क्या रिएक्शन होता? इसके जवाब में लव शरमाती हुई नजर आईं। हालांकि, लव और गुल्लू दोनों ने ही साफ किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। बता दें कि जबसे लव और स्काउट के बीच दूरियां आई हैं, तबसे गुल्लू संग लव का बॉन्ड फिर से चर्चा में आ गया है।
