Home Morning News (खास खबरें)ट्रेन की चपेट में आकर रिटायर लेखपाल की मौत: हाथरस में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा – Hathras Retired Lekhpal Death

ट्रेन की चपेट में आकर रिटायर लेखपाल की मौत: हाथरस में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा – Hathras Retired Lekhpal Death

by BollywoodNewsAndMovie


हाथरस में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से रिटायर लेखपाल की मौत हो गई। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

.

मृतक की पहचान 67 वर्षीय हरिओम शुक्ला पुत्र राम गोपाल शुक्ला के रूप में हुई है। वह हाथरस तहसील में लेखपाल के पद से रिटायर हुए थे और हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश टेक्सटाइल कैंपस में रहते थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों ने की मृतक की पहचान

शव की पहचान होने के बाद जीआरपी ने हरिओम शुक्ला के परिवार को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तीन बेटों को छोड़ गए हरिओम शुक्ला

हरिओम शुक्ला हाथरस तहसील से लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में तीन बेटे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Think



Source link

You may also like

Leave a Comment