Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: DMK समेत 4 विपक्षी पार्टियों ने परिसीमन विधेयक का समर्थन किया; नागरिकता मिलने के पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज था सोनिया गांधी का नाम

Morning News Brief: DMK समेत 4 विपक्षी पार्टियों ने परिसीमन विधेयक का समर्थन किया; नागरिकता मिलने के पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज था सोनिया गांधी का नाम

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 नवम्बर 2026) की खबरों में DMK समेत 4 विपक्षी पार्टियों ने परिसीमन विधेयक का समर्थन किया; सोनिया गांधी को नागरिकता मिलने के पहले वोटर लिस्ट में दर्ज था नाम; विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी छिपाने के लिए परिसीमन लाया जा रहा प्रमुख रहा।

1. DMK समेत 4 विपक्षी पार्टियों ने परिसीमन विधेयक का समर्थन किया

परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद पार्टी ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है। DMK सांसद कनिमोझी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पार्टी के फैसले से सरकार को अवगत कराया।

पढ़े पूरी खबर…….

2. नागरिकता मिलने के पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज था सोनिया गांधी का नाम

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) दाखिल की है। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, जबकि उस समय की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अप्रैल 1983 में भारतीय नागरिकता मिली थी। मामले में अदालत ने अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की है।

पढ़े पूरी खबर…….

3. विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, 20 नवंबर को खत्म हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.443 अरब डॉलर घटकर 700.898 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते भी इसमें 14.205 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और यह 705.342 अरब डॉलर पर आ गया था। इस गिरावट की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स और सोने के भंडार में कमी रही। ये दोनों विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े हिस्से हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

4. राहुल गांधी बोले- वोट चोरी छिपाने के लिए परिसीमन लाया जा रहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया और कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावों में धांधली करने की कोशिश कर रही है और अब इसी दिशा में एक नया प्लान लेकर आई है।

पढ़े पूरी खबर…….

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment