Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: लव गिल के लिए सलमान खान ने खोया आपा, स्काउट ओपी को नेशनल टीवी पर लगाई लताड़

Bigg Boss 20: लव गिल के लिए सलमान खान ने खोया आपा, स्काउट ओपी को नेशनल टीवी पर लगाई लताड़

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्से वाला अंदाज देखने को मिला. नेशनल टीवी पर लव गिल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सलमान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाई. इस दौरान उन्होंने गुल्लू को भी निशाने पर लिया. वहीं, घर में लव गिल भावुक होकर रोती नजर आईं. आइए जानते हैं कि इस बार वीकेंड का वार में क्या-क्या हुआ.

स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर क्या कहा था?

दरअसल, हाल ही के एपिसोड में स्काउट ओपी अपनी बहन लव गिल को लेकर गुल्लू से भद्दी बातें करते नजर आए थे. स्काउट ने दावा किया था कि लव ने उन्हें अपने झांसे में फंसा लिया था. उन्होंने यह भी कहा कि लव उनके अंडरगार्मेंट्स तक धोती थीं और करीब 30 सेकंड तक उन्हें लगातार देखती रहती थीं. स्काउट की इन बातों ने घर में विवाद खड़ा कर दिया.

क्लिप देखकर रो पड़ीं लव गिल

वीकेंड का वार में सलमान खान ने सभी घरवालों को स्काउट और गुल्लू की बातचीत की क्लिप दिखाई. इसे देखकर लव गिल फूट-फूटकर रोने लगीं. उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. इस दौरान आम्रपाली दुबे और कनिका मान उन्हें संभालती नजर आईं. लव की हालत देखकर घर के बाकी सदस्य भी भावुक दिखाई दिए.

सलमान खान ने स्काउट ओपी को लगाई फटकार

लव को लेकर की गई टिप्पणियों पर सलमान खान का गुस्सा फूट पड़ा. रविवार के एपिसोड के प्रोमो में वह स्काउट ओपी को कड़े शब्दों में फटकार लगाते नजर आए. सलमान ने कहा कि स्काउट ने लव के बारे में जो बातें कहीं, उससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर स्काउट का ऐसा बोलने के पीछे मकसद क्या था.

सलमान ने कहा, “आपने लव के बारे में क्या-क्या बोला है. लव की बलि चढ़ा दी. पूरा बिल लव पर फाड़ दिया.” उन्होंने आगे कहा कि शायद स्काउट लोगों की नजरों में खुद को क्लीन चिट देना चाहते थे और यह दिखाना चाहते थे कि उन्हें रिझाया गया था.

 

‘इसे कैरेक्टर शेमिंग बोलते हैं’

सलमान ने स्काउट को भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत भी समझाई. उन्होंने कहा कि लव के बारे में ऐसी बातें सुनकर वह हैरान रह गए. सलमान ने इस तरह की टिप्पणियों को कैरेक्टर शेमिंग बताया.

हालांकि, क्लिप दिखाए जाने और सलमान की फटकार के बाद भी स्काउट खुद को सही साबित करने की कोशिश करते नजर आए. इस पर सलमान और भड़क गए. उन्होंने कहा कि लव की छवि खराब करने वाली बातचीत स्काउट और गुल्लू ने की थी, न कि उन्होंने.

सलमान ने गुस्से में कहा कि उस लड़की का स्काउट पर इतना असर हो गया है कि वह अपना खेल ही भूल गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस वक्त वह अपनी आवाज ऊंची नहीं करते, तो यह उनके लिए शर्म की बात होती.

धमाकेदार रहा वीकेंड का वार

इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा देखकर दर्शक भी हैरान रह गए. स्काउट ओपी के साथ-साथ गुल्लू और कनिका मान भी इस हफ्ते चर्चा में रहे. अब रविवार के एपिसोड में सलमान इस मुद्दे पर आगे क्या कहते हैं और स्काउट-गुल्लू का क्या रुख रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें: अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स, इमरान हाशमी के साथ उम्र के अंतर पर भी चर्चा



Source link

You may also like

Leave a Comment