Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में गेम इंटेंस होता जा रहा है. एक तरह जहां अलग-अलग मुद्दों पर घर के सदस्य लड़ाई करते नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ कंटेस्टेंस्ट्स की सलमान खान ने पोल खोल दी है. बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में सलमान खान का स्काउट ओपी पर गुस्सा फूट गया है. उन्होंने लव की इमेज खराब करने के लिए स्काउट को जमकर लताड़ लगाई है. प्रोमो में सलमान खान बोलते हुए नजर आए कि अगर वह आज इस मुद्दे पर नहीं बोलेंगे तो उन पर लानत और धिक्कार होगी. इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि सलमान वीकेंड पर स्काउट को एक तरफा सुनाएंगे. ऐसे में बिग बॉस के फैंस इस वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि स्काउट के अलावा सलमान खान और किस किस की क्लास लगाएंगे.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सलमान खान आज के वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट को लव के मुद्दे को लेकर क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. सलमान खान शुरू से ही दोनों के भाई-बहन के रिश्ते को कॉल आउट करते रहे हैं. स्काउट और लव का मुद्दा पिछले तीन हफ्तों से जारी है. हालांकि, काफी हद दोनों ने अलग-अलग गेम खेलना शुरू कर दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर लाइवफीड में स्काउट कथित तौर पर लव को लेकर आपत्तिजनक बातें करते नजर आए. जिसका मुद्दा सलमान खान ने वीकेंड का वार में उठाया. स्काउट ने लव को लेकर कहा था कि उन्होंने लव के लिए बहुत खुद किया, अपने सारे बाल काटे लिए और उन्हें बदले में कुछ नहीं मिला. इसके अलावा भी उन्होंने कथित तौर आपत्तिजनक बातें कही थीं.
सलमान खान का स्काउट पर फूटा गुस्सा
सलमान खान वीकेंड का वार प्रोमो में लव की इमेज खराब करने के लिए स्काउट की क्लास लगाते हुए नजर आए. इस दौरान सलमान का गुस्सा देखकर घर के बाकी सदस्य भी शांत नजर आते आते हैं. स्काउट जब सलमान की बात से सहमत नहीं होते, तो होस्ट और नाराज हो जाते हैं. वह कहते हैं कि क्या उन्होंने भी वही बातचीत सुनी है, जो स्काउट और गुल्लू के बीच हुई थी? सलमान आगे कहते हैं कि उस लड़की ने तुम्हें इतना प्रभावित कर दिया है कि तुम अपनी बातों का मतलब ही भूल गए हो. सलमान ने गुस्से में यह भी कहा कि उन्होंने अब तक इतनी ऊंची आवाज में बात नहीं की है. अगर आज भी वह इस तरह की बातों पर रिएक्शन नहीं देंगे, तो उन पर लानत और धिक्कार है.
लव गिल फूटफूट कर रोती हुईं आईं नजर
सलमान खान ने जब लव की बारे में बोली गई स्काउट की बातों की पोल खोली तो ये जानकर लव अपने आंसू नहीं रोक पाईं और अंदर चली गईं. जिसके बाद वह फूटफूट कर रोती नजर आईं. लव कहती हैं कि उन्होंने स्काउट को राखी बांधी थी. लव की इन बातों को सुनकर समझा जा सकता है कि स्काउट की इन बातों का लव को बहुत बड़ा धक्का लगा है. अब आज के वीकेंड के वार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान खान स्काउट की पोल खोलने के बाद स्काउट को किन-किन मुद्दों पर क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. हालांकि, अब तक आए प्रोमो से साफ है कि आज के एपिसोड में सलमान खान स्काउट को बुरी लताड़ लगाते हुए नजर आएंगे.
Salman shows whole Gullu and scout’s convo., The whole conversation was 10 mins, but they showed barely 2 minutes, completely changing the narrative. How is that fair? And still #ScoutOP kept quiet. Even in the promo, Salman isn’t letting him speak😭 #ScoutArmy #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/K5xvDUQt8d
— Me_Jinx (@I_am_Jinxxx) November 28, 2026
ये भी पढ़ें: Box Office Report: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ‘ये प्रेम मोल लिया’ का दबदबा, ‘गनमास्टर G9’ ने वीकेंड पर की इतनी कमाई
