बांका पुलिस ने वायरल हुए युवती से अभद्र व्यवहार के वीडियो के मामले में कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी अनंत और विभीषण को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
बांका। एक संवाददाता सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवती से अभद्र व्यवहार के वीडियो के मामले में बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बौंसी थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदार पर्वत परिसर से जुड़ा है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मंदार पर्वत परिसर का एक आपत्तिजनक वीडियो स्थानीय पुलिस के संज्ञान में आया था।
मामले की प्राथमिकी
मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 के तहत BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E और 67A में प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवं छापेमारी शुरू की गई। इसके अलावा साइबर थाना सनहा संख्या 275/26 भी दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया। तकनीकी, मानवीय और पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी की।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 तथा कांड संख्या 253/26 की घटना में संलिप्त बताए गए मुख्य आरोपी अनंत और विभीषण को गिरफ्तार किया गया है। 20 हजार रुपये की मांग का आरोप एसपी के अनुसार, पीड़िता के बयान में बताया गया है कि वह 3 जून 2026 को बौंसी बाजार से दूध लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान अनंत और विभीषण ने उसे दोपहिया वाहन पर बैठाया और सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान पांच अन्य लड़के भी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल नहीं करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़िता के अनुसार 1,500 रुपये एक आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए तथा शेष राशि बाद में देने की बात कही गई।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पीड़िता की माता के बयान के आधार पर बौंसी थाना कांड संख्या 253/26, दिनांक 25 सितंबर 2026 में BNS की धारा 74, 75, 76, 78, 79, 3(5) एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बांका साइबर थाना कांड संख्या 29/26, दिनांक 25 जून 2026 में धारा 74JJ Act, 23D, 24D POCSO Act एवं 66 IT Act के तहत 49 ‘X’ यूजर्स और एक Instagram यूजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बांका पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। वीडियो संलग्न
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦इस मामले में मुख्य आरोपी कौन हैं?−
इस मामले में मुख्य आरोपी अनंत और विभीषण हैं।
✦पुलिस ने किस धारा के तहत मामला दर्ज किया है?+
