Home Bigg Boss 20गौरव खान ने उठाया यंग डीएसए पर सवाल, भाई प्रणय ने दिया करारा जवाब, Tv Hindi News

गौरव खान ने उठाया यंग डीएसए पर सवाल, भाई प्रणय ने दिया करारा जवाब, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में यंग को फर्राटेदार हिंदी और अंग्रेजी बोलते देखकर गौहर खान समेत कई दर्शकों को उन पर शक हो गया।

बिग बॉस 20 में यंग डीएसए की एंट्री ने लोगों को एमसी स्टैन की याद दिला दी थी। बिग बॉस हाउस में एंट्री से पहले और उसके बाद भी यंग डीएसए ज्यादातर वक्त एक खास लहजे में बातचीत करते नजर आए हैं। जहां लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आता है, वहीं हाल ही में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान ने यंग डीएसए के घर में अपनी फेक पर्सनैलिटी दिखाने का आरोप लगा दिया। यंग पर लगे इस आरोप के बाद अब उनके भाई प्रणय ने उनका बचाव किया है और बताया कि कैसे यंग फेक नहीं हैं बल्कि वो प्रोफेशनल हैं। क्या है यह पूरा मामला? चलिए जानते हैं।

क्या शो में दिखावा कर रहे हैं?

हुआ यह कि बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में यंग डीएसए काफी फ्लुएंसी (धारा प्रवाह) के साथ हिंदी और अंग्रेजी में बात करते नजर आए। आमतौर पर वह एक खास एक्सेंट में बात करते हैं। तो क्या यंग जान बूझकर साफ हिंदी या अंग्रेजी नहीं बोलते हैं? यह सवाल बहुत से दर्शकों के मन में तो उठा ही, लेकिन साथ ही साथ बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान भी अपने इमोशन्स जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सकीं। गौहर खान ने सवाल उठाया कि क्या यंग डीएसए वाकई अपनी असली पर्सनैलिटी बिग बॉस में दर्शकों को दिखा रहे हैं?

गौहर को प्रणय ने दिया जवाब

गौहर खान को अपने भाई के खिलाफ आवाज उठाते देख यंग के भाई प्रणय ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि यंग का बात करने का तरीका वह किस प्लेटफॉर्म पर हैं, उसके मुताबिक बदलता रहता है। प्रणय ने कहा कि प्रोफेशनल होने का मतलब नकली होना नहीं होता है। बता दें कि यंग का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें वह बड़े आराम से हिंदी और अंग्रेजी में बात करते दिख रहे थे। इस पर गौहर खान ने कहा कि क्या यंग जान बूझकर किसी की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि लोगों को अपने फेवर में कर सकें।

‘यंग पढ़ा-लिखा है और इतना..’

गौहर खान ने यंग डीएसए का पक्ष लेते हुए इंस्टाग्राम पर कहा, “यंग पढ़ा-लिखा है और अलग-अलग हालातों में अलग-अलग तरह से बात करना जानता है।” उन्होंने बताया कि यंग इंटरव्यू और प्रोफेशनल बातचीत के दौरान अलग तरह से बात करते हैं। जबकि बिग बॉस हाउस के अंदर वह अपना ज्यादा बेबाक ढंग से खुद को पेश कर पा रहे हैं। प्रणय ने कहा, “यंग पढ़ा-लिखा है और इतना समझदार है कि वह समझता है कि कहां, कैसे और किस तरह बात करनी है। इंटरव्यू, पैनल डिस्कशन और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म्स पर वह उसी के मुताबिक बात करता है।” प्रणय ने यह भी साफ किया कि कैसे यंग हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में बात करने में माहिर हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment