Home Box OfficeBox Office: ‘दायरा’ पर भारी पड़ी ‘वाइब’, जानें दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी की कमाई

Box Office: ‘दायरा’ पर भारी पड़ी ‘वाइब’, जानें दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी की कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


Daayra VS Vibe

‘दायरा’/’वाइब’, (Poster)

हैदराबाद: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प टक्कर देखने को मिली हैं. सिनेमाघरों में करीना कपूर खान की फिल्म का मुकाबला उनके स्टार जीजा कुणाल खेमू की फिल्म से हुआ है. हम बात कर रहे हैं करीना की क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ और कुणाल की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘वाइब’ के बीच हुई टक्कर की. दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों को लेकर काफी चर्चा थी. रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से दोनों फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि, अब तक सामने आए आंकड़ों से ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की ओपनिंग धीमी होगी.

‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
‘दायरा’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत धीमी रही. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 18 सितंबर रात 8 बजे तक 1,878 के लिए 63 लाख रुपये की नेट कमाई की है, जबकि 74 लाख रुपये इसका ग्रॉस कलेक्शन रहा है. वाइब की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, कुणाल की फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने 2,648 शो से 1.01 करोड़ रुपये नेट और1.19 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किए हैं.

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, मेघना गुलजार की डायरेक्ट की हुई यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले दिन लगभग 80-90 लाख रुपये कमा सकती है, जो निश्चित रूप से निराशाजनक आंकड़ा होगा. हालांकि, अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कलेक्शन ज्यादा भी हो सकता है. वहीं, ‘वाइब’ (Vibe) का कलेक्शन बेहतर रहने की उम्मीद है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 1.5 से 1.75 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. लेकिन, अगर नाइट शो में ज्यादा दर्शक आते हैं, तो कलेक्शन 2 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है.

‘दायरा’ वर्सेस ‘वाइब’

‘दायरा’ को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया हैं. इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2019 के हैदराबाद केस पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. ‘दायरा’ करीना और पृथ्वीराज का पहला साथ काम करने का प्रोजेक्ट है और इसके साथ ही मेघना तीन साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं.

दूसरी ओर, ‘वाइब’ एक एक्शन-थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर भी हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के दो साल बाद कुणाल इस फिल्म से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं. चूंकि दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की होने के बावजूद आमने-सामने हैं, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा.



Source link

You may also like

Leave a Comment