Home Bigg Boss 20Salman Khan Health: ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर बिगड़ी भाईजान की तबीयत, सीने के नीचे दर्द से कराह उठे, रोकना पड़ा शो – salman khan is seen clutching his chest on stage and asking for a doctor during bigg boss 20 weekend ka vaar

Salman Khan Health: ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर बिगड़ी भाईजान की तबीयत, सीने के नीचे दर्द से कराह उठे, रोकना पड़ा शो – salman khan is seen clutching his chest on stage and asking for a doctor during bigg boss 20 weekend ka vaar

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के ताजा एपिसोड में वो सब हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड के वार का एपिसोड केवल और केवल उन ट्रोल्स के लिए था जो सोशल मीडिया पर बैठकर केवल एक्टर्स का मजाक उड़ाया करते हैं। सलमान खान ने इस एपिसोड में ऐसे ही लोगों को लेकर खुलकर बात की और कहा कि अगर वो चाहें तो ऐसे लोगों को पता लगाकर उनके घर तक पर भी पहुंच सकते हैं लेकिन उन्हें ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता। इस एपिसोड में सलमान खान काफी अग्रेसिव हो गए और शो के अंत में उनकी तबीयत बिगड़ती दिखी जिसके बाद शो को रोकना पड़ गया। हालांकि, सलमान बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्होंने आगे के लिए शूटिंग भी की।

Salman Khan is seen clutching his chest
सलमान खान ट्रोल्स पर भड़के

सलमान खान ने पहले तो घरवालों की हल्की-फुल्की क्लास लगाई। स्काउट को डांट लगाते हुए सलमान ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की कि उन्होंने अपनी बातों के लिए यूट्यूब पर अपने फैंस को क्यों कॉल किया और यहीं से उनका गुस्सा ट्रोल्स पर फूट पड़ा।

‘8 साल पहले एक लड़के ने मुझे ट्रोल किया था’

सलमान खान ने इस दौरान कहा कि अगर वो अपने पर आ गए तो फिर सभी भागते फिरेंगे। उन्होंने कहा कि गिनकर 7-8 लोग हैं जो इस तरह के कॉमेंट और ट्रोल्स करते हैं। इसी के साथ उन्होंने एक किस्सा सुनाया जब ऐसे ही ट्रोल करने वाले के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी तो उनके घर तक पहुंच गए थे। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, ‘8 साल पहले एक लड़के ने मुझे ट्रोल किया था तो साइबर सेल की मदद से पल भर में पता चल गया कि वो कौन है? जब उसके घर पहुंचे तो पता चला कि उसकी मां टीचर हैं, पापा प्रफेसर हैं और बहन बी अच्छे स्कूल में हैं। दो मिनट नहीं लगता उसकी लाइफ बर्बाद करने में। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद वो माफी मांगने लगा कि आगे ऐसा नहीं होगा।’

सोहेल का मजाक उड़ाने वालों को सुनाया

‘मजाक हो रहा, सोहेल के ऊपर, वरुण के ऊपर, सारी इंडस्ट्री के ऊपर! करो अब जितना ट्रोलिंग करना है। फटे हुए जूते भी पहन कर आऊंगा, अगली बार वो भी पहनकर आऊंगा। ये ड्रेस फिर से उन्होंने पहनी है। अब ये बैक शॉर्ट्स जो है न.. मुझे ये दिखना नहीं चाहिए। पता चल गया न कि ये कौन है तो फिर…। बोलो न कि तुम्हारी पिक्चर अच्छी नहीं है, तुम्हारा काम अच्छा नहीं है, ये बोलो न …गाली बकने की क्या जरूरत है। क्या हमलोग नहीं दे सकते गाली?’

सलमान खान के सिक्स पैक ऐब्स वाली बॉडी देखकर घरवाले तालियां बजाने लगे

सलमान खान ने इन ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए अपनी जैकेट उतारी, अपनी हैट और फिर अपना टीशर्ट भी उतार फेंका। उन्होंने कहा, ‘कर लो ट्रोलिंग, आ जाओ, ये सब निकाल रहा हूं। निकालो सब।’ उन्होंने अपने टीशर्ट उतार फेंके और फिर कहने लगे, ‘ये लो, दिखाता हूं, आओ ट्रोल करना है न, ट्रोल करना पसंद है? ये देखो। लो क्लोज़अप।’ इसी के साथ सलमान खान की सिक्स पैक ऐब्स वाली बॉडी देखकर घरवाले उनके सामने सिर झुकाकर नतनस्तक हो जाते हैं और खुशी से चीख उठते हैं। सलमान इस दौरान अपने मेकअप तक उतारने लगते हैं।

सलमान बोले- किसी को बुलाओ, डॉक्टर को बुलाओ जल्दी

हालांकि, एक तरफ सलमान सबकी क्लास लगाते दिख रहे हैं और वहीं बीच-बीच में वे सीने के पास दर्द का इशारा करते हैं। वे बार-बार पानी की बोतल मांगते हैं लेकिन फिर उन्हें दर्द का एहसास होने लगता है। सलमान यंग से जैसे ही कुछ कहने वाले हैं तो सीना पकड़ लेते हैं और वे झुक जाते हैं। आम्रपाली दुबे कहती हैं- बिग बॉस, सलमान सर को मेडिकल रूम में बुलाइए। आखिरकार सलमान वहीं सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं और सीना पकड़कर कराहते दिख रहे हैं। आखिरकार वे खुद कहते हैं- किसी को बुलाओ, डॉक्टर को बुलाओ और इसी के साथ वो जमीन पर ही लेट जाते हैं।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला। विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है। अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment