Home Morning News (खास खबरें)UP Morning News Brief 10 January 2026 Lucknow Love Jihad Dr rameez Arrest

UP Morning News Brief 10 January 2026 Lucknow Love Jihad Dr rameez Arrest

by BollywoodNewsAndMovie


.

कल की बड़ी खबर CM ममता बनर्जी के प्रोटेस्ट से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि उनके पास अमित शाह के खिलाफ पेनड्राइव है। दूसरी बड़ी खबर लखनऊ में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की रही।

⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • PM मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे।
  • CM योगी प्रयागराज माघ मेला जाएंगे। स्नान पर्वों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ममता बोलीं- मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव, मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों TMC कार्यकर्ता शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों TMC कार्यकर्ता शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल में TMC IT सेल के हेड के ठिकानों पर हुई छापेमारी के विरोध में TMC ने दिल्ली और कोलकाता में प्रदर्शन किया। इस दौरान CM ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेनड्राइव है।

उन्होंने कहा;-

दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं।

हाईकोर्ट में सुनवाई टली: कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी। याचिका में ममता बनर्जी पर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

पूरा मामला पढ़िए: ED ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में TMC IT सेल के हेड प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इस दौरान ममता बनर्जी प्रतीक के घर में जबरन घुसीं और कई जरूरी फाइलें ले गईं। हालांकि, CM ममता ने कार्रवाई को BJP की साजिश बताया।

पढ़ें पूरी खबर…

2. मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए रुकी ट्रेड डील, अमेरिकी मिनिस्टर बोले- ट्रम्प खुद डील चाहते थे

13 फरवरी 2025: वॉशिंगटन के व्हाइट हाउस में पीएम मोदी। राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग से पहले उन्होंने रूजवेल्ट रूम में गेस्ट बुक पर साइन किया था। (फोटो: व्हाइट हाउस/जॉयस एन. बोगोसियन)

13 फरवरी 2025: वॉशिंगटन के व्हाइट हाउस में पीएम मोदी। राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग से पहले उन्होंने रूजवेल्ट रूम में गेस्ट बुक पर साइन किया था। (फोटो: व्हाइट हाउस/जॉयस एन. बोगोसियन)

PM मोदी ने ट्रम्प को फोन नहीं किया, इसी वजह से ट्रेड डील फाइनल नहीं हो पाई। US कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ने कहा कि ट्रम्प चाहते थे कि मोदी उनसे फोन पर बात करके करें, लेकिन ऐसा न होने पर ट्रम्प का ‘ईगो’ हर्ट हो गया।

भारत ने दावे को खारिज किया: विदेश मंत्रालय के रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बेनिफिशियल ट्रेड डील चाहता है। नेगोशिएशन अभी भी जारी है। 2025 में मोदी-ट्रम्प के बीच 8 बार फोन पर बातचीत हुई है।

पढ़ें पूरी खबर…

3. लखनऊ में लव जिहाद का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, 3 घरों पर कुर्की का नोटिस

लखनऊ के KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन गिरफ्तार हो गया है। उस पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस उसे 4 राज्यों में ढूंढ रही थी, हालांकि वह लखनऊ में ही छिपा था। उसके तीन घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा है। पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

छात्रा को लव जिहाद में फंसाया: KGMU में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने चौक थाने में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके सीनियर डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भपात कराया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।

पढ़ें पूरी खबर…

4. अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी, CM धामी ने सिफारिश की, कांग्रेस बोली- सरकार ने अपनी गलती मानी

सीएम पुष्कर सिंह धामी मीडिया को जानकारी देते हुए और इनसेट में अंकिता भंडारी की फाइल फोटो।

सीएम पुष्कर सिंह धामी मीडिया को जानकारी देते हुए और इनसेट में अंकिता भंडारी की फाइल फोटो।

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI कर सकती है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। राज्य में इसको लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। कांग्रेस ने कहा की CBI जांच की सिफारिश कर सरकार ने माना है कि अतीत में उनसे गलती हुई है।

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड? उत्तराखंड के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता सितंबर 2022 को 3 लोगों के साथ ऋषिकेश गई और लापता हो गई। पांच दिन बाद उनका शव चिल्ला नहर से मिला। हत्या का आरोप रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और रिसॉर्ट के असिस्टेंट मैनेजर पर लग। तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

भाजपा नेता पर आरोप लगे: BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने एक वीडियो में आरोप कि अंकिता पर भाजपा के एक बड़े नेता के साथ संबंध बनाने का दबाव था। इसमें दावा किया गया कि उस नेता का नाम दुष्यंत गौतम बताया गया था। हालांकि बाद में सुरेश राठौर ने कहा कि यह वीडियो AI से तैयार किया गया था और इसका मकसद भाजपा को बदनाम करना था।

पढ़ें पूरी खबर…

5. डेनमार्क की अमेरिका को धमकी, बोला- पहले गोली मारेंगे, फिर बात करेंगे; हमारे सैनिकों को इजाजत की जरूरत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 2019 से कई बार ग्रीनलैंड पर कंट्रोल करने की बात कह चुके हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 2019 से कई बार ग्रीनलैंड पर कंट्रोल करने की बात कह चुके हैं।

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रम्प ग्रीनलैंड को कंट्रोल करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका हर ग्रीनलैंड निवासी को अपने साथ जोड़ने के लिए 90 लाख रुपए देने की सोच रहा है। वहीं, डेनमार्क ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी विदेशी ताकत ने हमला किया तो तुरंत जवाब मिलेगा। डेनमार्क के सैनिक बिना आदेश के भी गोली चला सकते हैं।

डेनमार्क बिना परमिशन हमला सकते हैं: डेनमार्क ने अपनी सेना के लिए एक नियम बनाया था, जिसके मुताबिक विदेशी ताकतों के देश पर हमला करने की स्थिति में सैनिकों को तुरंत लड़ना होगा। इसके लिए उन्हें किसी सीनियर अधिकारी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होती। यह नियम पहली बार 1940 में तब लागू हुआ था, जब जर्मनी ने डेनमार्क पर हमला किया था।

पढ़ें पूरी खबर…

6. ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से प्रदर्शन, 45 मौतें; ट्रम्प का दावा- ईरानी शहर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

ईरान के100 से ज्यादा शहरों में महंगाई के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए हैं।

ईरान के100 से ज्यादा शहरों में महंगाई के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए हैं।

ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। देशभर में 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन फैल चुका है। प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोग मारे गए हैं, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2,270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ट्रम्प बोले- ईरानी शहर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद पर अब प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा;-

ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर मशहद प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में आ गया है। सुरक्षा बलों ने शहर छोड़ दिया है।

हालांकि, शहर पर कब्जे को लेकर ट्रम्प के दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। किसी भी भरोसेमंद रिपोर्ट में यह साबित नहीं हुआ है कि सुरक्षा बल पूरी तरह शहर छोड़ चुके हैं या मशहद पूरी तरह प्रदर्शनकारियों के कब्जे में चला गया है।

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  • यूपी: अयोध्या में राम मंदिर के आसपास नहीं मिलेगा मीट-मछली: होम डिलीवरी पर रोक लगाई; पकड़े गए तो लाइसेंस होगा कैंसिल (पढ़ें पूरी खबर)
  • नेशनल: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शर्मिला टेगौर के वकील: कहा- दिल्ली AIIMS में मौजूद डॉग ने किसी को नहीं काटा; जज बोले- यह कुत्ते की महानता नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  • बिजनेस: चांदी एक दिन में ₹4,168 महंगी हुई, ₹2.40 लाख पहुंची: सोने के दाम में ₹1,422 की तेजी, ₹1.37 लाख पार हुआ (पढ़ें पूरी खबर)
  • नेशनल: गुजरात के राजकोट में 12 घंटे में 7 भूकंप आए:2.7 से 3.8 के बीच रही तीव्रता; स्कूलों में छुट्टी की गई (पढ़ें पूरी खबर)
  • नेशनल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी: आरोपी गिरफ्तार, ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था, गृह मंत्रालय को जानकारी भेजी (पढ़ें पूरी खबर)
  • यूपी: पिता बोले-बेटी की शादी तय थी, दरिंदा उठा ले गया: मेरठ में दलित मां की अर्थी अब तक नहीं उठी; सपा विधायक- पुलिस में धक्का-मुक्की (पढ़ें पूरी खबर)
  • इंटरनेशनल: रूस के दबाव के बाद अमेरिका ने 2 नागरिक छोड़े: 3 भारतीय क्रू मेंबर अभी भी कैद में; US ने 3 दिन में तीसरा तेल टैंकर जब्त किया (पढ़ें पूरी खबर)
  • मौसम: देश के 44% शहरों की हवा खराब,दिल्ली-गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित: मेघालय का बर्नीहाट भी शामिल; सिर्फ 4% शहर ही क्लीन एयर प्रोग्राम के दायरे में (पढ़ें पूरी खबर)
  • नेशनल: सबरीमाला गोल्ड विवाद, मंदिर के मुख्य पुजारी गिरफ्तार: सोने की प्लेटों की खरीद में भूमिका; ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

ब्रिटेन के कबाड़ के टैंक से सोना निकला

ब्रिटेन ने साल 2017 में कबाड़ हो चुका एक रूसी आर्मी टैंक खरीदा था। मरम्मत के दौरान इसके फ्यूल टैंक से 5-5 किलो की 5 सोने की ईंट मिली हैं। माना जा रहा है कि यह इराक-कुवैत युद्ध के समय लूटा गया था।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को नौकरी में मन मुताबिक काम मिल सकता है। सिंह राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

You may also like

Leave a Comment