1
स्काउट की मां ने आरोप लगाया कि शो के प्रोमो में कभी पुरानी क्लिप्स को जूम करके, कभी बातों को संदर्भ (Context) से काटकर और कभी अलग-अलग मौकों के वीडियो को आपस में जोड़कर ऐसे प्रोमो तैयार किए जा रहे हैं जो पूरी तरह सच्चाई से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा, “स्काउट्स शो के बाहर भी एक जिंदगी जीता है, उसका करियर और रिश्ते हैं। उसने कई बार अपनी बात साफ-साफ रखी है, लेकिन इसके बावजूद बार-बार उन्हीं पुरानी बातों को घसीटकर एक नया नैरेटिव गढ़ा जा रहा है।”
