Bigg Boss 20 Extension: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, दोस्ती और बदलते रिश्ते दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के मौजूदा सीजन को दो से चार सप्ताह का एक्सटेंशन मिल सकता है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता इसकी अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। अगर एक्सटेंशन को मंजूरी मिलती है, तो प्रतियोगियों को बिग बॉस के घर में कुछ और सप्ताह बिताने होंगे। इसके साथ ही ग्रैंड फिनाले की तारीख भी आगे बढ़ सकती है।
#Gullu aur #Kanika ki masti miss mat karna! 😂
Dekho yeh moment 24Hrs Channel par!Watch #24HrsChannel of #BiggBoss20, now streaming exclusively on the #JioHotstar App. #BiggBossOnJioHotstar#BB20OnJioHotstarpic.twitter.com/Gv2tzbxmS1
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 20, 2026
सलमान खान का शेड्यूल भी होगा अहम
शो की अवधि बढ़ाने के फैसले में होस्ट सलमान खान की उपलब्धता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सलमान अपनी फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में निर्माताओं को उनके शेड्यूल के अनुसार आगे की योजना तैयार करनी होगी। फिलहाल सोशल मीडिया (Social Media) पर शो के एक्सटेंशन की खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
स्काउट-लव गिल के रिश्ते ने बढ़ाई हलचल
बिग बॉस 20 में स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल (Love Gill) के बीच बदलते रिश्ते चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियों को लेकर घर के अंदर और बाहर सवाल उठ रहे हैं। स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी (Kashvi Hiranandani) भी वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने स्काउट और लव गिल की बॉन्डिंग को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं, एक टास्क के दौरान यंग डीएसए के साथ शारीरिक झड़प को लेकर सलमान खान ने स्काउटओपी को फटकार लगाई थी। सलमान ने स्काउट और लव गिल को रिश्तों में मर्यादा बनाए रखने की सलाह भी दी थी।
यह भी पढ़ें: The Vvaan OTT Release: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ OTT पर रिलीज! सीक्वल का भी ऐलान, प्राइम पर देखें पहला पार्ट
20 दिसंबर को होना था ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर 2026 को हुई थी। शुरुआती योजना के अनुसार, शो लगभग 15 सप्ताह तक चलना था और इसका ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर (December 2026) के आसपास होने की उम्मीद थी।
लेकिन अब एक्सटेंशन की खबरों के बाद संभावना जताई जा रही है कि शो का फिनाले जनवरी 2027 (January 2027) तक जा सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि तभी होगी जब निर्माता या चैनल आधिकारिक घोषणा करेंगे।
