Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे…

CG Morning News : CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे…

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायपुर में होने वाले 5 आयोजनों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह जशपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे. यहां वह सुबह 11 बजे सरगांव वाटर पार्क ओपन थियेटर में पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 12:10 बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. जहां मुख्यमंत्री संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे. वहीं दोपहर 2 बजे राजमोहिनी देवी भवन जाएंगे. मुख्यमंत्री साय संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे. मुख्यमंत्री राजधानी में निजी होटल में शाम 6 बजे आयोजित CODECON कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त शाम 7:20 बजे एसबीआईएमएस, मोवा पहुंचकर Tarang 2.0- State Youth Medical Fest 2026’ के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे.

व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती के आज होगी परीक्षा

रायपुर. लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 29 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है. मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को कम से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा ताकि मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके. परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त मूल पहचान लाना अनिवार्य है. बिना मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा. निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा. काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है. केवल साधारण स्वेटर (इबना पॉकेट) की अनुमति होगी. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना होगा. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है.

राजधानी में संविधान गौरव दिवस का आयोजन आज

रायपुर. रायपुर शहर जिला भाजपा के बैनर तले रविवार 29 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे से राजधानी के दुर्गा महाविद्यालय के सभागृह में ‘संविधान गौरव दिवस’ का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे. मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. गौतम भादुड़ी और कुसुमताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्राचार्य जाकिर अली शामिल होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू शिरकत करेंगे. इस आयोजन में भारतीय संविधान के गौरव, मूल्यों और सुदृढ़ लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार रखेंगे. सांसद श्री अग्रवाल ने शहर के प्रबुद्धजनों, अधिवक्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

T-20 और वनडे में विकल्प संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कप्तानी

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के टी-20 क्रिकेट में छत्तीसगढ़ की कमान 18 साल से कम उम्र के विकल्प तिवारी को सौंपी है. इसके बाद अब 14 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी वन डे क्रिकेट में भी विकल्प छत्तीसगढ़ के कप्तान बन गये.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

विशेष कीर्तन दरबार

आयोजक – संत बाबा सूरत सिंह दरबार

स्थान- गुरु भवन लाखेनगर चौक

समय- 12 बजे से विशेष कीर्तन दरबार, 1 बजे भोग, मध्यान्ह 2 बजे से गुरु का लंगर.

लाइव बैंड प्रस्तुति-‘महफिल-ए-धुन’

आयोजक – धुन फाउंडेशन

स्थान- शहीद स्मारक भवन का ऑडिटोरियम

समय- शाम 7 बजे से

कुनबी समाज का परिचय सम्मेलन

आयोजक – छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन

स्थान- छत्रपति शिवाजी महाराज भवन गोंदवारा

समय- सुबह 10 बजे से.

अभिनंदन एवं सम्मान समारोह

पावन सानिध्य- आचार्यश्री जिनचंद्रसूरीश्वर व

संतश्री वीरभद्र मुनि गणी

आयोजक- आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तप महोत्सव समिति

स्थान- वालफोर्ट सिटी भाठागांव

समय- सुबह 9 बजे से.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment