कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार के स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता, महत्व, संभावनाओं एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकिब आलम द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज रविवार 29 नवंबर को सुबह 11 बजे राजधानी पटना के राजेंद्र पथ स्थित होटल महाराज इन में आयोजित होगा। इस प्रेस वार्ता में शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका, नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक बदलाव तथा बिहार में इसके बेहतर कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है।
पीएम मोदी के ‘मन की बात’कार्यक्रम को सुनेंगे पार्टी कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (29 नवंबर) की सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 140वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क के अलावा, आकाशवाणी समाचार की न्यूज़ की वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर भी किया जाएगा। पीएम मोदी के ‘मन की बात’कार्यक्रम को सुनने के लिए राजधानी पटना में विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता एक साथ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहेंगे।
सेवा दूत अभियान कार्यशाला का शुभारंभ
भाजपा के ‘सेवा दूत अभियान’ की तैयारी के लिए आज रविवार (29, नवंबर) को राजधानी पटना समेत मुंगेर, बेगूसराय एवं नालंदा में प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यशालाओं का शुभारंभ अटल सभागार, भाजपा कार्यालय में सुबह 11:30 बजे होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। दरअसल भाजपा द्वारा आगामी 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले 25 दिवसीय ‘सेवा दूत अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- प्रेम संबंध के विवाद में युवती की हत्या का आरोप, मां-भाई हिरासत में पुलिस की पूछताछ जारी
