Home Morning News (खास खबरें)Maharajganj News:घर के मुख्य गेट के सामने पांच फीट ऊंचाई पर लटक रहा तार – Villagers Staged A Protest Against The Electricity Department On Thursday Morning

Maharajganj News:घर के मुख्य गेट के सामने पांच फीट ऊंचाई पर लटक रहा तार – Villagers Staged A Protest Against The Electricity Department On Thursday Morning

by BollywoodNewsAndMovie


परतावल। रुद्रपुर भलुही गांव में घर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने महज चार से पांच फीट की ऊंचाई पर 440 वोल्ट की बिजली तार लटक रही है। इससे घर के सदस्यों और राहगीरों पर हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा है। समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों के अनुसार, घर के सामने दो बिजली खंभों के बीच से गुजर रही लो-टेंशन लाइन काफी नीचे झूल रही है। ऐसे में घर से बाहर निकलने और रास्ते से गुजरने के दौरान किसी के भी तार की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।

प्रदर्शन करने वालों में द्रौपदी देवी, हेमलता देवी, गायत्री देवी, योगिता देवी, प्रिंस गिरी, दीनानाथ गिरी, सलहंता देवी और मृत्युंजय गिरी आदि शामिल रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment